प्रेमनगर। छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ द्वारा विकास खंड प्रेमनगर, जिला सूरजपुर की ब्लॉक स्तरीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। संघ के जिलाध्यक्ष सचिन त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जारी आदेश के अनुसार नव नियुक्त पदाधिकारियों को संघीय गरिमा के अनुरूप अपने दायित्वों के निर्वहन के निर्देश दिए गए हैं। घोषित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में सत्तीस कुमार साहू, ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में कमलेश्वर प्रसाद यादव तथा कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कुमार सिंह मारतंड को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर टहल सिंह, सचिव लक्ष्मण सिंह, कोषाध्यक्ष सुनील निकुंज, संगठन सलाहकार शिवनारायण सिंह, संयोजक विरेन्द्र कुमार साहू, महासचिव सुरेश चंद्र साहू, महामंत्री रामप्रताप साहू, प्रवक्ता ओमप्रकाश साहू, सहसचिव गणेश प्रताप सिंह, संगठन सचिव अमरजीत यादव एवं कार्यकारी सदस्य के रूप में नकुल प्रसाद कुरें को शामिल किया गया है।

ब्लॉक अध्यक्ष कमलेश्वर प्रसाद यादव ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी शिक्षक हितों की रक्षा, संगठन को सशक्त बनाने तथा शैक्षणिक मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएगी। सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई है कि वे एकजुट होकर संघ के उद्देश्यों की पूर्ति में योगदान देंगे।